अकादमिक उत्कृष्टता के साथ एमआईटीएस बना विद्यार्थियों की पहली पसंद : शिबीन वर्गीस, प्रिंसिपल
पाली, 18 मई, एमआईटीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस द्वारा इम्मानुएल मिशन सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में
प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में कक्षा 12वीं में प्रथम और द्वितीय स्थान स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। एमआईटीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस जाडन द्वारा स्कूली शिक्षा के विद्यार्थियों में निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचानते हुए और उनकी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मान का मंच देने का प्रयास किया गया हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणामो में विद्यार्थियों के कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में देवांग सेन को प्रथम एवं तन्वी गुरनानी को द्वितीय, वाणिज्य वर्ग में हार्दिका वैष्णव को प्रथम, कला वर्ग में चंद्रवीर सिंह को प्रथम श्रेष्ठ परीक्षा परिणामो के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमआईटीएस के करियर एक्सपर्ट, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के मध्य समूह चर्चा सत्र का भी आयोजन हुआ जिसमे विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के बाद में विशेषज्ञों के साथ करियर निर्माण से जुड़ी अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्य शिबिन वर्गीस ने कहा कि विद्यार्थी जीवन हर विद्यार्थी का स्वर्णिम काल होता है अतः उन्हें समय का सदुपयोग कर सही दिशा में करियर निर्माण की ओर अग्रसर होना चाहिए। उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में हमें सच्चे मन से प्रयास करना होगा। सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ एमआईटीएस विधार्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास की अवधारणा पर खरा उतरा है। एमआईटीएस के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ने कहा कि मीट्स अकादमिक उत्कृष्टता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियो के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं। विकास की आपार संभावना से भरा एमआईटीएस अपनी समृद्ध शैक्षिक संस्कृति के साथ उच्च शिक्षा का ‘एक्सीलेंस स्टडी डेस्टिनेशन’ बनने की दिशा मे अग्रसर हो रहा हैं।
संभाग के सबसे बड़े शैक्षिक समूह एमआईटीएस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं को उचित मंच देने का यह एक अभिनव प्रयास था जिसे विद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों व अभिभावकों द्वारा सराहा गया।गौरतलब है की एमआईटीएस द्वारा संभाग में ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र मे नवीन आयाम स्थापित करने के साथ विद्यार्थियों को स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के अनुपम अनुसार प्रदान करते हुए बीटेक, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए जैसे महत्वपूर्ण रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिसका असंख्य विद्यार्थी लाभ उठा रहे हैं और संभाग में ही अपने उच्च शिक्षा के स्वप्न को साकार कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति व वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य के अनुरूप संचालित सभी पाठ्यक्रमो की अकादमिक गुणवत्ता का निर्धारण करते हुए विद्यार्थियों को रोजगार के श्रेष्ठतम अवसर उपलब्ध करवा रहा है। यही कारण है की एमआईटीएस विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की प्रवेश प्रथमिकता में शामिल हो गया है।
जनसंपर्क अधिकारी
एमआईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,जाडन

