Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » 36 कौम हैं कांग्रेस के साथ, भाजपा को हराएंगे, जालोर-सिरोही को अग्रणी बनाएंगे: अशोक गहलोत
राज्य-शहर

36 कौम हैं कांग्रेस के साथ, भाजपा को हराएंगे, जालोर-सिरोही को अग्रणी बनाएंगे: अशोक गहलोत

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/04/01 at 11:13 AM
Rajasthan Darshan
Share
5 Min Read
SHARE

36 कौम हैं कांग्रेस के साथ, भाजपा को हराएंगे, जालोर-सिरोही को अग्रणी बनाएंगे: अशोक गहलोत
• जालोर लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार
• रेवदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित
• वैभव गहलोत बोले, भाजपा सांसदों और विधायक ने रेवदर की उपेक्षा की

संवाददाता महेन्द्र सिंह परमार नागाणी

नागाणी=जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में रविवार को रेवदर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने हुंकार भरी और वैभव को भारी बहुमत से जिताने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से वे तीन बार मुख्यमंत्री बने, 36 कौमों का प्यार उन्हें मिला और जनता ने सब कुछ दिया। गहलोत ने कहा कि यह चुनाव वैभव का ही नहीं आपका भी है। इस बार सभी कौम कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगी और सिरोही को तरक्की के रास्ते पर लाएंगी।
गहलोत ने कहा कि उनकी कर्मभूमि मारवाड़ रही है। पहले जोधपुर का खूब विकास कराया, अब जालोर-सिरोही की बारी है। जालोर-सिरोही अब पिछड़ा नहीं रहेगा, इस संकल्प वैभव ने लिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि वैभव को आपका आशीर्वाद मिलेगा। हम सभी कांग्रेसीजन मिलकर जालोर-सिरोही का पूर्ण विकास करेंगे, ऐसा हमारा लक्ष्य है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा चिरंजीवी योजना में दिया। यह पूरी दुनिया में एक मॉडल बना। उन्होंने कहा कि जालोर-सिरोही के लोगों के लिए प्रकोष्ठ खोलेंगे। जनता किसी सुझाव को देना चाहे तो उसका स्वागत है।

10 सालो में 150 करोड देश पर कर्ज किया मोदी सरकार ने= संयम लोढ़ा

पुर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहां देश में बेरोज़गारी का रिकॉर्ड टुट गया है 68 लाख युवा बेरोजगार घुम रहे हैं और युवाओं के साथ धोका हो रहा है वहीं किसी गांव के युवाओं को नोकरी नहीं मिलीं, वहीं संयम लोढ़ा ने कहा की जब 2014 में कांग्रेस ने मोदी सरकार को राज सौंपा था तब देश पर 55 लाख करोड़ था मगर मोदी सरकार ने दस साल में 205 करोड़ का कर्जा किया मोदी ने देश को गुमराह करने का काम किया है अभी वक्त आया है सभी आंखें खोल दे,आपका पैसा विदेश लेकर भाग गए हैं इस लिए इस बार जालोर सिरोही लोकसभा से वैभव गहलोत को लोकसभा में भेजना है

जनता मन बना चुकी है, भाजपा को हराना है: वैभव गहलोत
वैभव गहलोत ने कहा कि 20 साल से भाजपा का सांसद होने के बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। 20 साल भाजपा के विधायक रहे जगसीराम कोली ने भी कुछ काम नहीं कराए। कांग्रेस सरकार ने रेवदर में कृषि मंडी बनाने, जीएसएस खुलवाने, पुल बनवाने का निर्णय किया, बड़ी संख्या में सड़कों का डामरीकरण कराया गया। लेकिन भाजपा ने आते ही यहां का बस डिपो भी बंद करा दिया। अब जनता मन बना चुकी है कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर काम करेगी और भाजपा को हराएगी। वैभव ने कहा कि वह 4 अप्रैल को नामांकन भरने जाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि आबू रोड हवाई पट्‌टी से नियमित उड़ानें शुरू कराएं। सम्मेलन में साथ चल रहे श्री सुरेश मुनि ने भी वैभव गहलोत को जीत का आशीर्वाद दिया।

यहां की जनता को वैभव जैसे जुझारू नेता की जरूरत: नीरज डांगी
कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के कार्य रुक न सकें, इसके लिए संसद में वैभव गहलोत जैसे युवा और जुझारू नेता की जरूरत है। सम्मेलन को रेवदर विधायक मोतीलाल कोली, कांग्रेस सिरोही जिलाध्यक्ष आनंद जोशी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, लीलाराम गरासिया, जालोर लोकसभा प्रभारी हेमसिंह शेखावत सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

अंबाजी माता के दर्शन कर वैभव ने क्षेत्र वासियों की तरक्की की कामना की
वैभव गहलोत शनिवार को आबू रोड पहुंचे और प्राचीन अंबाजी माता मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों की तरक्की की कामना की। नगर कांग्रेस कमेटी आबूरोड कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें जीत का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वैभव ने भी महिलाओं, युवाओं से संवाद किया।

Rajasthan Darshan April 1, 2024 April 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026