Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » आबू रोड- पिंडवाड़ा विधानसभा के गांव-गांव से रक्तदान करने पहुंचे युवा शिविर में 325 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
राज्य-शहर

आबू रोड- पिंडवाड़ा विधानसभा के गांव-गांव से रक्तदान करने पहुंचे युवा शिविर में 325 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/11/23 at 11:56 AM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

– विधायक ने रक्तवीरों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर किया सम्मानित

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन परिसर में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आबू रोड- पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया के जन्मदिन पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में पूरे विधानसभा क्षेत्र से आए 325 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया। युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई युवा ऐसे थे जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत एक हजार तुलसी के पौधे तपोवन परिसर में लगाए गए।
इस मौके पर विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि आबू रोड में लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अब लोग आगे आकर रक्तदान करने लगे हैं। रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का काम है। लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान जीवन दान है। इसलिए जन्मदिन पर विधानसभा के कार्यकर्ताओं और साथियों ने रक्तदान का आयोजन रखा। सभी का तहेदिल से आभार और धन्यवाद।


भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि आबू रोड में युवाओं की सक्रियता का कमाल है कि कभी रक्त की कमी नहीं आती है। लोग अब आगे आकर रक्तदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं। ऐसे रक्तदान शिविर से अस्पतालों को पूर्ति होती रहती है। आज के इस आयोजन के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल प्रबंधन और विधायक समाराम गरासिया का आभार।

रक्तदान करना पुण्य का कार्य-
मीडिया निदेशक बीके करुणा भाई ने कहा कि विधायक समाराम गरासिया विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच सहज, सरल रूप से सदा मौजूद रहते हैं। आपकी आमजन में लोकप्रिय छवि है। आप निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए जुटे हुए हैं। जन्मदिन पर रक्तदान शिविर करना एक सामाजिक संदेश है। ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्‌ढा ने कहा कि लोगों से आहृान है कि जन्मदिन पर यदि ऐसी पहल आमजन भी करने लगें तो इससे देश में कहीं भी रक्त की कमी नहीं आएगी। रक्तदान करना पुण्य का कार्य है।

ये भी रहे मौजूद-
इस मौके पर मुख्य रूप से ज़िला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व ज़िला प्रमुख पायल परसराम पुरिया, माउंट आबू डिप्टी गोमाराम , माउंट पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राज पुरोहित, पिंडवाड़ा आयुक्त महेंद्र पुरोहित, थानाधिकारी सुरेश चौधरी, राजीव भाड़ू, पिंडवाड़ा विधानसभा संयोजक पुनीत रावल , पृथ्वी सिंह गोहिल राजन वशिष्ठ युवा मोर्चा नरपत चारण , भुवेंश राजपुरोहित सहित विधानसभा से आए पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिकगण मौजूद रहे

संवाददाता किशन माली

Rajasthan Darshan November 23, 2024 November 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026