अधिवक्ता विनोद माथुर एवं मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य का किया सम्मान
अजमेर। पुष्कर में स्थित राव समाज के मंदिर को लेकर आए ऐतिहासिक फैसले के उपरांत अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह देवपुरा के नेतृत्व में अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अजमेर पहुंचे और इस केस के अधिवक्ता विनोद माथुर एवं उनकी टीम के साथ मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के सभी सदस्यों का उनके निवास स्थान जाकर माल्यार्पण कर शाल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत और आभार प्रकट किया।
अजमेर प्रवास के दौरान समाज की ओर से केस लड़ रहे किशन सिंह सुपुत्र अक्षय सिंह के प्रतिष्ठान सर्वेश्वर भोजनालय में अजमेर के गणमानीय स्वजातीय सरदारों ने अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के प्रतिनिधि मंडल का भी स्वागत किया।
तत्पश्चात अजमेर के स्वजाति सरदारों के साथ अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह देवपुरा, राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत सिंह फतेहपुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अध्यक्ष उम्मेद सिंह मारोठपुरा, दौलत सिंह सिहर, नारायण सिंह सरगोठ, शंभू सिंह
वरिष्ठ अधिवक्ता शीतल प्रसाद राव सहित समस्त सरदार पुष्कर के गऊघाट में स्थित राव समाज की ऐतिहासिक धरोहर श्री मदन मोहन जी के मंदिर एवं धर्मशाला में गए एवं वहां पुजारी परिवार से बड़ी ही तार्किक चर्चा की जो की काफी सकारात्मक रही और निश्चित रूप से इनके परिणाम भी सकारात्मक ही होंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह देवपुरा में इस केस में आगे की कार्यवाही में संगठन की ओर से तन मन और धन से पूरी ताकत के साथ कार्य करने का संकल्प किया।

सामूहिक रुप से समस्त स्वजाति सरदारों ने समाज के मंदिर श्री मदन मोहन जी की संध्या आरती, तीर्थराज पुष्कर जी की पूजा अर्चना एवं ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।
इस अवसर पर अजमेर से समाज के वयोवृद्ध हमारे संरक्षक 94 वर्षीय अक्षय सिंह, किशन सिंह, ओम प्रकाश सिंह फतेहपुर, डॉक्टर यतींद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पाटन, राजेंद्र सिंह होटल राजू, कुशल पाल सिंह, गजेंद्र सिंह गली, भंवर सिंह गुमानपुरा ने न केवल पुजारी परिवार से चर्चा करवाई अपितु पूरे दिन जयपुर से पधारे प्रतिनिधि मंडल का शानदार स्वागत सत्कार भी किया। साथ ही कोर्ट की कार्रवाई जयपुर से संचालित करने का आग्रह किया तथा इसको लेकर संगठन द्वारा जताई गई जागरूकता की सराहना की, साथ ही कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला समाज के सभी व्यक्ति और संगठन से ऊपर उठकर समाज के हित में है। अतः समस्त समाज को बहुत सारी बधाई एवं इस केस से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओ का हृदय से आभार व्यत किया। अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह देवपुरा के मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन सिंह सुपुत्र अक्षय सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेकर इस केस को सफलता की मंजिल तक पहुंचा।

