जति भगाबाबा के सान्निधय में वरघोडे के साथ निकाली गई वेल
नारलाई। श्री आई माता कि वेल 8 वर्षों के बाद देवनगरी नारलाई के श्री जेकल जी आई माता धाम नारलाई पहुंची। वहां पर सीरवी समाज की जती श्री भगाबाबाजी के सानिध्य में वेल को नगर भ्रमण कराया गया। सर्वप्रथम श्री जैकल जी आई माता के मुख्य पुजारी भंवर महाराज द्वारा श्री जती भाग बाबा का तिलक लगाकर वेल का स्वागत किया उसके बाद श्री भाग बाबा के सानिध्य में आई माता की वेल नारलाई बस स्टैंड से तपेश्वर महादेव होते हुए सभी देवस्थानों के दर्शन किए। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और आई माता के जयकारों के साथ पूरे नगर में वेल के साथ भ्रमण किया
