अग्रवाल समाज पुणे द्वारा रंगों के त्यौहार होली पर रंगारंग हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम रविवार 31 मार्च को पुणे-सातारा रोड स्थित अण्णाभाऊ साठे सभागृह में शाम 7.30 बजे होगा.
इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से आए प्रसिद्ध कवि अपनी हास्य व्यंग्य की रचनाओं पाठ करेंगे. इन कवियों में पुणे के प्रसिद्ध कवि दिलीप शर्मा के अनिल अग्रवंशी (दिल्ली), अस्थाना (लखनऊ), शशिकयादव (देवास) तथा कुशल कुशल कुशवेंद्र (दिल्ली) शामिल हैं. इस होली मिलन समारोह के दौरान अग्रवाल समाज के समाज के सभी वर्ग के अग्रवाल भाई बहन, बाहर से आकर बसे अग्रवाल,सभी को से जोड़ने के लिए मेंबरशिप काउंटर लगाए गे. इसके साथ पुणे के सभी अग्रवाल भाई- बहनों की सही जानकारी अपडेट करने और सालाना मेंबरशिप और लाइफटाइम मेंबरशिप फीस जमा करने के लए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे.
कार्यक्रम के दौरान स्नेह भोजन कूपन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे. यह कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है. बैठक में पहली कुछ सीटें रिजर्व रहेंगी, शेष सीटिंग व्यवस्था ‘पहले आओ पहले पाओ’आधार पर होगी. कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए द्वारकाप्रसाद जालान (9822040631),रतनलाल गोयल (9422025049), हेमंत अग्रवाल (9823156256),संजय अग्रवाल ‘प्रिंस’ (98220 40265) से संपर्क किया जा सकता है
दिनेश जेठाराम परमार
पुणे जिला पुणे महाराष्ट्र
