जोधपुर।अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा द्वारा आयोजित सावन सखी महोत्सव 2024 का आयोजन बद्री पैलेस में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जोधपुर महापोर सुश्री विनिता सेठ एवम महा सभा राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती राधा पंचारिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवम वृक्षारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम में यह दोनो विशिष्ठ अतिथि रहे साथ ही राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती संतोष जोशी ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। इसी के साथ महिला थाना एस आई पद्मा शर्मा, पटवारी लक्ष्मी उपाध्याय, एडवोकेट प्रिंकल जोशी , दीपा उपाध्याय , गुनगुन उपाध्याय अतिथि थे । समारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम के साथ सभी वर्तमान और निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा को उनके कार्यकाल में समाज ने उनके अनूठे योगदान के लिए कृतज्ञता सम्मान किया गया । राष्ट्रीय सचिव जयश्री राणेजा ने बताया की समारोह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और सभी ने बहुत उत्साह से भाग लिया। प्रांतीय सांस्कृतिक मंत्री खुशी उपाध्याय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की मिस सावन 2024 निकिता जोशी , मिसेज सावन अल्का गौतम, मिसेज गोल्डन एरा अनुसूया तिवारी जी बने ।उसी के साथ संस्कारित प्रश्नोत्तरी , लक्की ङ्रा,एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम किए गए कार्यक्रम में जोधपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी पधारे बीकानेर से विमला उपाध्याय राजेश्वरी जोशी एवं मुंबई पुणे से भी विशेष अतिथि एवं पदाधिकार पधारे, संभाग अध्यक्ष आशा तिवारी, जिला अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा सहित किशोरी उपाध्याय, ममता उपाध्याय , सरिता उपाध्याय, कविता पंचारिया, प्रियंका जोशी, प्रज्ञा जोशी, साक्षी पंचारिया, भवरी जोशी , दिव्या सांखी, मनिता रतावा, दुर्गा दाधीच, रेखा दाधीच जसोदा शर्मा, ज्योति शर्मा, एवं समस्त जोधपुर कार्यकारिणी सदस्यओ का सहयोग रहा।
