सहायक उप निरीक्षक धुड़ा राम व टीम ने की बड़ी कार्रवाई
दो डंपर व एक वोल्वों मशीन खुर्द बुर्द करने का अभियुक्त गिरफ्तार 2 डंपर बरामद
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक धुड़ा राम मय टीम ने दो डंपर व एक वोल्वो मशीन खुर्द करने के आरोपी भुपेन्द्र सिहं चौहान पिता अर्जुन सिहं चौहान जाती राजपुत उम्र 25 साल निवासी टपरीया खेड़ी थाना गगापुर जिला भिलवाडा को गिरफ्तार कर दो डंपर बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 1 मार्च 2023 को फरियादीया श्रीमती तेहसीन कॉसर पत्नी वसीम अहमद मन्सुरी निवासी निम्बाहेड़ा ने गुलामुदीन उर्फ बन्नु पिता ऐनुदीन जाति मुसलमान आयु 34 साल निवासी 2 / बी / 4 छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर कोटा वगैरा के खिलाफ एक रिपोर्ट पेश की के फरियादिया प्रार्थीया मेवाड लॉजिस्टीक की रजिस्टर्ड प्रोपाईटर है । प्रार्थीया की फर्म के नाम से प्रार्थीया के एक पॉकलेण्ड मशीन वोल्वो 210 इनवोईस नम्बर वी सी ई सी 210 डी वी 00252109 है तथा दो डम्पर अशोक लिलेण्ड जिसके रजिस्टर्ड नम्बर आरजे 09 जीसी 9639 तथा वाहन संख्या आरजे 09 जीसी 9638 फाइनेंस किसने जमा कराना सहित अन्य शर्तों पर 23 अप्रैल 2022 को अभियुक्तों को सुपुर्द किये। अब अभियुक्तों द्वारा वाहनों की किश्तें जमा नहीं कराई और जीपीएस सिस्टम भी चालू नहीं कर रहे हैं तथा मोबाइल पर बात भी नहीं हो पा रही है अभियुक्त होने वाहनों को खुर्द बुर्द कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश प्रदान किये जिस पर परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ व बद्रीलाल पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में रामसुमेर मीणा थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा अनुसंधान अधिकारी धुडाराम स.उ.नि. के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई उक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन के आधार पर 5 अप्रैल को आरोपी भुपेन्द्र सिहं चौहान पिता अर्जुन सिहं चौहान जाती राजपुत उम्र 25 साल निवासी टपरीया खेड़ी थाना गंगापुर जिला भिलवाडा को डिटेन कर मामले हाजा में पुछताछ की गई।
अभियुक्त के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर जुर्म धारा 406, 420, 467, 468, 120 बी. भा.द.स. में गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में दोनों डंपर को बरामद कर जरिये फर्द जब्ती के जब्त कर अभियुक्त भुपेन्द्र सिहं चौहान को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया जा रहा है।
मामले में वांछित आरोपी गुलामुदीन उर्फ बन्नु व संदिग्ध सुरजीत सिंह, महावीर पण्डित, धनराज सेन की तलाश कर वाहनों के मामले में अनुसंधान करना शेष है। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में रामसुमेर मीणा थानाधिकारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक धुडाराम, कानि.राकेश, अशोक , मुखराम, मदन, थाना कोतवाली निम्बाहेडा आदि शामिल थे।
