सोशल मीडिया पर दिनभर बधाई देने का सिलसिला रहा जारी
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन जयपुर के तत्वाधान में 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर रतन बाग में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। दोपहर मे राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए हुए अतिथियो एवं सामाजिक क्षेत्र ,शैक्षिक क्षेत्र, धार्मिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली नारियों को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह का आयोजन रतन बाग वाटिका में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा ,राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पंडित शिव प्रसाद शर्मा के सानिध्य में राजस्थान दिवस के उपलक्ष में राजस्थान एवं भारत के विभिन्न राज्यों से सामाजिक क्षेत्र में धार्मिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का बहुमान किया गया इस अवसर पर बाबा रामदेव आश्रम खंद्रा के महंत राम नाथ को समरसत्ता अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न्यायमूर्ति प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल परमानंद झा एवं विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी के कर कमलो द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेंटो से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से योगेश सक्सैना ,भीलवाड़ा से पूर्णिया योगाचार्य सुश्री सुदेश, महावीर प्रसाद , कुलदीप प्रसाद शर्मा कालूराम जोधपुर, सिरोही से उमेदराम, कन्हैयालाल, पन्नालाल ,मुकेश कुमार, किरण मीणा पालड़ी भी उपस्थित थे। जयपुर में महंत को सम्मानित करने पर खंदरा के ग्रामीण एवं आश्रम के अनुयायियों ने खुशी प्रकट की, वही रामनाथ को व्हाट्सएप एवं दूरभाष पर उनके अनुयायियों द्वारा शुभकामनाएं दीं की गई

