दीकुई प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में अलवर मेगा हाइवे पर मुकरपुरा चोराहया पर स्थित राधिका होटल मनोहर जी मिष्ठान भंडार बीकानेर वाले पर घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायी उपयोग की जांच हेतु पहुंचे । राधिका होटल पर जांच में पाँच कमर्शियल सिलेंडर व मनोहर मिष्ठान भंडार पर चार कमर्शियल सिलेंडर मिले। हाईवे पर अन्य सभी होटलों की जांच कर सभी को कमर्शियल सिलेंडर उपयोग में लेने के लिये निर्देशित किया । साथ ही अभियान के तहत शहर के प्रमुख प्रतिस्थानों को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर उपयोग में लेने को लेकर निर्देश दिए । प्रवर्तन निरीक्षक ने बताया की यदि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जाता है तो खाद्य विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
