सिरोही। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कोर कमेटी ने प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन पंचायतीराज विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को सौंपकर बांग्लादेश में हिंदुओं को बचाने का
आग्रह किया। राष्ट्रीय बजरंग दल जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरु ने
कहा कि बांग्लादेश में बड़े हिंसक उग्र आंदोलन के कारण सम्पूर्ण कानून
व्यवस्था और सरकार टूट गई है। बांग्लादेश में इस्लामिक आंदोलन जानबूझकर हिंदुओं को निशाना
बनाकर जगह-जगह हिन्दुओं पर हमले, घरों को लूटना, मंदिर तोड़ना
व हिंदुओं की हत्यां की जा रही है। भारत सरकार यह सभी स्थिति पर नजर बनाए रखकर कदम उठा
रही है, फिर भी बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा की जाए। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति के नेतृव में ओटाराम देवासी को सर्किट हाउस पर मुलाकात कर-के गोरक्षा व हिंदुत्व पर 1 घंटा चर्चा की।
यह रहे उपस्थित –
इस मौके अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला महामंत्री प्रकाश माली, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर तेज सिह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष कानाराम माली, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री जितुराज गर्ग, अहिप जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सेन, हिन्दू हेल्प लाइन जिला संयोजक गजेंद्र सिंह सिसोदिया,तहसील अध्यक्ष अतुल रावल, नगर अध्यक्ष मनीष वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष कमलेस माली, अहिप नगर मंत्री हिम्मत पुरोहित, नगर अध्यक्ष मनोहर
सिह डाबी, गोयली नगर अध्यक्ष किशन राव, प्रकाश प्रजापति आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।


