श्री सालासर हनुमान मन्दिर का होगा विशेष श्रृंगार
—————————————-
श्री सालासर हनुमान प्रचार समिति पुणे द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला श्री हनुमान जन्मोत्सव निमित 22 वां वार्षिक महोत्सव इस वर्ष श्री सालासर हनुमान मंदिर भोसरी के प्रांगण में 23 अप्रेल 2024 को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सालासर हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा हाल ही में 22 जनवरी 2024 को हुई है। प्राणप्रतिष्ठा के सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए श्री बालाजी के हजारों भक्त मन्दिर व समिति से जुड़े है तथा सभी मिलकर पूरे उत्साह के साथ जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करनें में जुटे हुए है । जन्मोत्सव निमित होने वाले एक शाम श्री सालासर बालाजी के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य कीर्तन और भंडारे में समिति द्वारा बड़ी संख्या में भक्तों के उपस्थित रहनें की उम्मीद की जा रही है।
इस अवसर पर श्री सालासर हनुमान मंदिर भोसरी के प्रांगण में बालाजी का भव्य दरबार सजाया जायेगा तथा ज्योत प्रज्वलित करके छप्पन भोग लगाया जायेगा। शाम 7 बजे से भंडारा महाप्रसाद तथा 7.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।
अगले साल ( 2025 ) में मनाए जाने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव के लिए महाप्रसाद ( भंडारा ) व अन्य बोलियों का समय रात्रि 10.30 बजे रहेगा।
भजन गंगा प्रवाहित करने के लिए “बरस बरस म्हारा इन्दर राजा” फेम अनिल सैन को उनकी पार्टी सहित नागोर ( राजस्थान ) तथा राजू मेहरा को उनकी पार्टी सहित कोलकाता ( पश्चिम बंगाल ) से आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की तैयारियों में समिति के अध्यक्ष बाबूलाल निर्वाण के नेतृत्व में दयालाराम विश्नोई,शंकरलाल बागड़ी,रमेश शर्मा,राजेंद्र सिंह चौधरी,विनोद शर्मा ,धनसिंह कस्वां ,मनोज काबरा, लक्ष्मीनारायण शर्मा ,हरीश वर्मा ,सतीश भारद्वाज ,सत्यपाल अग्रवाल ,मुकेश बंसल ,चेतन साकी ,प्रवीण गोयल ,संजय सिरस्वा, बीरबल कुमावत ,कृष्णकुमार मान ,उमेश गर्ग, ओमप्रकाश सियाग ,राज संजय वर्मा, किशन पारीक ,मुकेश कुमावत, सतीश पूनियाँ, चिरंजीलाल फूलभाटी,ओमप्रकाश पारीक, विद्याधर जाट,संजू छाजेड, मनोज इंडोलिया,मक्खन सिंह, रामकरण जांगिड़, सुमित जांगिड़, विकास पारीक, हर्ष गर्ग,चेतन सिंह,किशन सिंह चारण, जयभगवान मित्तल,श्रवण मुकंदगढिया, शंकरलाल चौहान, राधेश्याम झांगीयानी, सावलाराम ज्याणी, रतन गोयल,पंकज नेमा, श्रवण गहलोत, मन्नूभाई वादिया, राहुल पारीक,मामनचंद अग्रवाल, राजेंद्र विश्नोई,जयप्रकाश वर्मा, महेश शर्मा, पवन बासनीवाल, जगदीश राजपुरोहित,सुशील कुमार चौधरी, सज्जन सिंह, बलराम माटोलिया, उमेश शर्मा, बजरंग पारीक, ललित शर्मा, प्रताप भोसले, संतोष लुंकड व बजरंग सिंह जुटे हुए हैं।
यह जानकारी समिति के सचिव राजेन्द्र सिंह चौधरी व संयुक्त सचिव विनोद शर्मा नें दी।
भोसरी में श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम 23 अप्रेल को
Leave a comment
