Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की डॉ.श्रद्धा परमार ने किया प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप क्वालिफाई
राज्य-शहर

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की डॉ.श्रद्धा परमार ने किया प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप क्वालिफाई

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/10/25 at 2:45 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

खेलों की महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ.श्रद्धा परमार

बीकानेर, 25 अक्टूबर, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर की अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ.श्रद्धा परमार ने हाल ही में नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित अखिल भारतीय 43वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप (प्री नेशनल) में क्वालिफाई किया हैं। जनसम्पर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की उन्होंने इस इवेंट को क्वालिफाई कर 10वीं बार नेशनल्स में प्रवेश किया है। राजस्थान के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि डॉ. श्रद्धा आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। पेशे से अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका डॉ. श्रद्धा इंडियन राइफल्स एसोशिऐसन की आजीवन सदस्य भी है और शूटिंग से जुड़ी विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिता में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। शूटिंग प्रतिस्पर्धा में अर्जित उपलब्धियां के लिए वह कई बार सम्मानित भी हो चुकी है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ. यदुनाथ सिंह ने कहा कि डॉ श्रद्धा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को गौरवन्वित करने वाली हैं। डॉ श्रद्धा ने विश्वविद्यालय की सभी छात्राओ के लिए रोल मॉडल के रूप मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की हैं। एक प्रेरणा के रूप में कई छात्राएं उनका अनुसरण कर खेल स्पर्धाओं में आगे बढ़ेगी । कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा ने डॉ. श्रद्धा को अर्जित उपलब्धि के लिए शुभकामनाए प्रदान की और उन्हें प्रोत्साहित किया की वह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी रोल मॉडल बने जिससे जिससे कई उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रेरणा मिल सके और वह अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकें। डॉ. श्रद्धा ने कहा की उनका प्रयास रहेगा कि वह नेशनल्स में अपने प्रदेश के लिए मेडल प्राप्त करें। दृढ़ता, प्रयास, प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन के साथ आप खेलो में अविश्वसनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं।नैसर्गिक प्रतिभाओ को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। वर्तमान में निशानेबाजी महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्पर्धा है लेकिन लेकिन महिलाएं खेलों में आज रोल मॉडल बन चुकी हैं।

सादर प्रकाशनार्थ,

विक्रम राठौड़
जनसंपर्क अधिकारी
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्याल

Rajasthan Darshan October 25, 2024 October 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy2
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026