पिलानी कै पी रूथला बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी में आज प्रातः 8:30 बजे विजय सभागार में छात्रों का अलंकरण समारोह संपन्न हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल एस एस नायर , अति विशिष्ट सेवा मेडल, निर्देशक, बिरला एजुकेशन ट्रस्ट पिलानी थे, विशिष्ट अतिथि श्री माधव गुप्ता, पूर्व छात्र बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी , नवचयनित प्रशासनिक सेवा लोकसेवा आयोग थे । विद्यालय के प्रार्थना गायन से समारोह का शुभारंभ हुआ । श्लकोचारण के बाद विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती काजल मारवाह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया एंव अन्य सम्मानित अतिथियों श्री पवन वशिष्ठ , प्राचार्य बिरला शिशु विहार, श्री धीरेंद्र सिंह , प्राचार्य , बिरला स्कूल पिलानी का भी पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया । तदुपरांत नव चयनित स्कूल कैप्टन मास्टर अविचल सिंह रावत को मुख्य अतिथि महोदय ने स्कूल कैप्टन के पद से अलंकृत किया , तत्पश्चात श्रीमती काजल मारवाह ने स्कूल वाइस कैप्टन प्रथमेश कुमार को पद से अलंकृत किया, इसके बाद श्री पवन वशिष्ठ, प्राचार्य बिरला शिशु विहार ने गेम्स कैप्टन हरसहज सिंह धालीवाल को पद अलंकृत किया, फिर श्री धीरेंद्र सिंह, प्राचार्य बिरला स्कूल पिलानी ने एकेडमिक प्रिफेक्ट अविसाही को पद अलंकृत किया, वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन हरिओम राय को हेड मास्टर, श्री सुशांत कुमार बराल ने पद अलंकृत किया, मेस प्रिफेक्ट यशवर्धन पांडे को बर्सर, श्री महेश चंद पांडे ने पद अलंकृत किया , वॉइस मैस प्रिफेक्ट आकृत अग्रवाल को हेडमिस्ट्रेस जूनियर सेक्शन, श्रीमती मीनाक्षी गौड ने पद अलंकृत किया , डे स्कॉलर प्रिफेक्ट अतुल्य गुप्ता को विद्यालय के डीओपीसी सदानंद त्यागी ने पदलंकृत किया, इवेंट मैनेजमेंट प्रिफेक्ट शब्द बरार को श्री सर्वेश कुमार जी ने पद अलंकृत किया । इसके बाद सभी सदनो के स्कूल प्रिफेक्ट और हाउस प्रिफेक्ट को तत्संबंधित हाउस मास्टर और असिस्टेंट हाउस मास्टर्स ने पद अलंकृत किया। विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती काजल मारवाह ने विद्यालय का स्मृति चिन्ह भेटकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया । और मुख्य अतिथि महोदय ने विशिष्ट अतिथि का शाल पहनाकर सम्मान किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय ने छात्रों को पद की गरिमा बनाए रखने और अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए शपथ ग्रहण करवाई । मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में छात्रों को विद्यालय के सभी नियमों का पालन करते हुए, अपने पदों के कर्तव्य का निर्वहन करने का संदेश दिया । विशिष्ट अतिथि ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि उन्होंने अपने लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी किस प्रकार की । तथा छात्रों को भी भविष्य में किस तरह अपने आप को तैयार करना चाहिए । मौन प्रार्थना के बाद समारोह संपन्न हुआ । इस समारोह के संयोजक श्री मनोरंजन कुमार एकेडमिक कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ विभाग थे ।

