हरमाड़ा सीपी गहलोत
हरमाड़ा सीपी गहलोत
जय श्री श्याम मित्र मंडल बढारणा के तत्वाधान में 13 वा विशाल रक्तदान सिविर का आयोजन शनिवार को सीकर रोड स्थित विश्वकर्मा एसोसिएशन भवन में आयोजित हुआ जिसमें बढ़ चढ़कर महिलाएं व युवाओं ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना की गई और इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई जानकारी के अनुसार जय श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया गया कि रक्तदान एक महादान है। जिसमें दूसरों के साथ-साथ अपना फायदा भी है। रक्तदान करना हृदय के लिए अच्छा होता है तथा नियमित रक्तदान करने से कुछ घातक बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। दूसरी और संयोजक सुरेश जांगिड़ ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। यह ऐसा दान है कि जिसमें दान करने वाले को भी नहीं मालुम होता है कि उसके अमूल्य रक्त से किसी को जीवनदान मिल रहा है। ऐसे में सही मायने यह दान महादान कहलाता है। रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। जल्द ही उसके शरीर में नया बल्ड बनना शुरू हो जाता है। इसलिए सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर रक्तदाताओं को हेलमेट में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके भोजन पानी की व्यवस्था की गई इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष नवल किशोर माहेश्वरी, संरक्षक मंडल कैलाश शर्मा, लालचंद जांगिड, रामजीलाल कैलाश, जांगिड़, विनोद, लोकेश, मुकेश, गिर्राज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे |
