सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोधपुरा में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का शुभारंभ सरपंच रोताश सैनी, रतन लाल मीणा,BL बाघोली ने किया।
रक्त दान शिविर में पहुंचे युवाओं में काफी जोश देखने को मिला l आयोजनकर्ता सचिन सैनी, समाज सेवी विजेन्द्र सैनी, दलीप सैनी, सचिन सैनी ने बताया कि इस शिविर में ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया l रक्त दान महा दान के स्लोगन को ध्यान में रखते हुए किसी जरूरतमंद को मदद मिल सके।
सीता ब्लड बैंक नीम का थाना की टीम द्वारा ब्लड लिया गया और रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर धन्यवाद दिया l इस दौरान समाज सेवी विजेन्द्र सैनी, सचिन सैनी, दलीप सैनी, सोनू सैनी, सुमेर सैनी, मोनू, श्रवण सैनी, कृष्ण सैनी, प्रदीप सैनी, श्रवण बरवड़, मनीष सैनी, मुनेश सैनी, दीपक सैनी, रामोतार सैनी, जितेन्द्र सैनी, सहित कई दर्जनों युवाओं ने रक्त दान किया।
इस दौरान डॉ सचिन सैनी,lsa संदीप सैनी, डॉ लालचंद, भवानी सिंह, रिछपाल सैनी, शंकर लाल, सांवरमल सैनी, सुनाराम सैनी, लीला राम बघौली, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
