सोजत- निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आगामी राज्य मे मतदाता सुचिओ का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बुथ लेवल अधिकारियो द्वारा मतदाताओ का गहन जांच की जायेगी। इस कार्य बाबत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर राजनैतिक दलो द्वारा नियुक्त बुथ लेवल एजेंट का सैदान्तिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण मे दक्ष प्रशिक्षक सुरेश बौराणा व सुनिल कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान मे इससे पुर्व इस तरह का पुनरीक्षण 23 वर्ष पुर्व किया गया था। इस कार्य बाबत वर्ष 2002 मे अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सुचिओ को आधार माना जायेगा। मतदाताओ को आयुवर्ग के आधार पर तीन श्रेणियो मे बाटां गया जिन्हे आवश्यक दस्तावेज देने होगे। साथ ही वर्ष 2002 की मतदाता सुची को डाऊनलोड करने व आम नागरिको को जागृत करने बाबत सोशल मिडीया के उपयोग पर बल दिया गया।लोकतंत्र मे बुथ लेवल अधिकारी एक महत्वपूर्ण कडी है इसलिये बुथ लेवल अधिकारी व बुथ लेवल एजैंटस अपना काम मनोयोग व सजगता से करे। यह उद्बबोधन नगरपालिका सभागार मे आयोजित प्रशिक्षण मे मनोहर पालडिया ने दिया । प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षक सुरेश बोराणा व सुनिल शर्मा द्वारा दिया गया जिसमे बुथ लेवल एजैंटस द्वारा हैण्डसआन प्रशिक्षण करवा गया। प्रशिक्षण मे भगवानसिंह,सत्यप्रकाश चौहान,हरिश जागिंड,सुमेरसिंह, कैलाश पाराशर, सुरेंद्र सिंह लखावत का सहयोग रहा । यह जानकारी चुनाव शाखा सोजत मनोहर पालडिया ने दी
