गोगुन्दा,जिले के ओगणा थाना क्षेत्र के पडावली के लोरों का वास गांव में खेत पर बकरियां चरा रहा 13 वर्षीय लड़का बिजली के खंबे के दौड़ते करंट की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ओगना थाने के हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम को जरिये टेलीफोन सूचना मिली कि लोरों का वास निवासी शम्भूलाल पिता रायका गमेती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। जिस पर मय जाब्ता मौके पर पहुंचा तो एक लड़का करंट की चपेट में आने से पूरी तरह झूलस गया था और उसकी मौके पर मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि यह खेतों पर बकरियां चरा रहा था तभी अचानक बिजली के खंभे के समीप पहुंचा तो बिजली के खंभे से इसके शरीर में करंट दौड़ गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहा शुक्रवार को गमगीन माहौल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
