कावड़ यात्रा के समापन पर हुआ स्वामणी का आयोजन
2 साल से ला रहे हैं कावड़ पहली बार लाए डाक कावड़
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
नवलगढ़ तहसील के परसरामपुरा गांव के नजदीक चारण की ढाणी में स्थित ठाकुर जी के मंदिर में गुरुवार को स्वामणी प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के कई श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l मंदिर के पुजारी महेंद्र स्वामी ( शास्त्री ) ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 2 साल से आसपास के युवा भगवान शंकर की सावन के महीने में कावड़ लेकर आ रहे हैं l युवाओं ने सावन मास में 1 महीने तक भगवान शंकर का दूरदराज से कावड़ लाकर जलाभिषेक किया l कावड़ यात्रा के समापन पर ठाकुर जी के मंदिर में युवाओं द्वारा स्वामणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस बार युवाओं द्वारा पहली बार डाक कावड़ भी लाई गई l कावड़ यात्राओं में महिलाओं का भी अच्छा सहयोग रहा l कावड़ यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन किया गया l महिलाओं द्वारा दिनभर सत्संग का आयोजन किया गया l महिलाएं सत्संग के दौरान मंदिर परिसर में भजनों पर जमकर झूमी l इस दौरान संदीप मिठारवाल ,उमेश शर्मा ,अरविंद महला, रोहित मिठारवाल, शेखर ,राजकुमार शर्मा नवीन मिठारवाल, आलोक चारण, अनिल मिठारवाल ,अमित बिजारणिया ,देवांश महला, शैलेंद्र मिठारवाल, विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे l
