चारभुजा 25 अप्रैल, चारभुजा तहसील क्षेत्र के गांवो में मतदान से एक दिन पूर्व गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने घर-घर ढाणी ढाणी पहुंचकर पीले चावल के साथ ही शत प्रतिशत अपना मत डालने का निमंत्रण दिया। जहां पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को कहा कि पहले सभी काम छोड़कर मतदान करें। आपका मत देश का भविष्य तय करेगा। कार्यकर्ताओं ने चारभुजा, सेवंत्री ,भोपजी की भागल, लालेरा की भागल, झीलवाड़ा चदाना की भागल सहित गांवो में पीले चावल देकर मनुवार की। वही आज होगा मतदान

