Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » दान वह मुद्रा है जो स्वर्ग में चलती है: प्रज्ञासागर मुनिराज
राज्य-शहर

दान वह मुद्रा है जो स्वर्ग में चलती है: प्रज्ञासागर मुनिराज

Rajasthan Darshan
Last updated: 2025/08/02 at 9:56 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

कोटा। कोटा। गुरु आस्था परिवार कोटा के तत्वावधान में तथा सकल दिगंबर जैन समाज कोटा के आमंत्रण पर, तपोभूमि प्रणेता, पर्यावरण संरक्षक एवं सुविख्यात जैनाचार्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज का 37वां चातुर्मास महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञालोक में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हो रहा है।
गुरु आस्था परिवार के यतिश जैन खेडावाला ने बताया कि अभिषेक व शांतिधारा के पुण्यर्जाक परिवार केवलचंद,विरल पाटनी,कल्पेश भाई,किन्नरी बहन शाह भरूच,योगश जैन,तुषार जैन दिल्ली रहे। महामंत्री नवीन दौराया ने बताया ​कि शनिवार चातुर्मास के पुण्यर्जाक महावीर,विनय,अंशुल दमदमा परिवार रहे।
शैलेन्द जैन ने बताया कि सकल समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज,परम संरक्षक विमल जैन नांता व विनोद टोरडी,जे के जैन,सुरेश चांदवाड ने गुरूदेव को श्रीफल भेंट किया।
महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञालोक में चातुर्मास प्रवासरत आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज ने अपने दिव्य प्रवचन में दान, पात्रता और पुण्य के गूढ़ सिद्धांतों को सहज और व्यावहारिक उदाहरणों द्वारा स्पष्ट किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि यदि आप मंदिर में अपनी जेब से केवल 1 रुपया दान करते हैं और बाकी पैसा अपने पास रखते हैं, तो यह मानना चाहिए कि वही एक रुपया आपके पुण्य का वास्तविक धन था, जो मंदिर की दानपेटी में गया।
गुरुदेव ने कहा कि “भगवान उसे ही देता है जो पुण्य के क्षेत्र में निवेश करता है। जो केवल संचय करता है, उसे ईश्वर नहीं देता।”
कुंदकुंद स्वामी की ‘रयणसार’ की गाथा-17 को आधार बनाकर उन्होंने बताया कि जैसे भारत का रुपया अमेरिका में नहीं चलता, उसे डॉलर में बदलना पड़ता है; ठीक वैसे ही जब आपका पैसा दान में जाता है, तो वह ‘स्वर्ग की मुद्रा’ में बदल जाता है।गुरुदेव ने विशेष रूप से दान के पात्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “दान केवल भावना से नहीं, विवेक से किया जाना चाहिए। सही पात्र को दान देना ही सच्चा पुण्य है।”उन्होंने बताया कि दान के पात्र पांच प्रकार के होते हैं कि उत्तम पात्र,मध्य पात्र,जघन्य पात्र,कुपात्र व अपात्र होते है। “कुपात्र और अपात्र को दिया गया दान निष्फल होता है, जैसे रबी के मौसम में खरीफ की फसल नहीं उगाई जा सकती।”
दिगंबर मुनि आहार दान के लिए सबसे श्रेष्ठ पात्र होते हैं, क्योंकि वे तपस्या में स्थित रहते हैं और संसारिक लालसाओं से पूर्णतः मुक्त होते हैं।“जो मुनियों को आहार दान देता है, वह नरकगति से बचता है, और जो तीर्थंकर को आहार देता है, वह भवसागर को पार कर जाता है।”

Rajasthan Darshan August 2, 2025 August 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026