चारभुजा 25 अप्रैल, चारभुजा तहसील क्षेत्र के गांव में आज गुरुवार को चारभुजा के थाना अधिकारी गोवर्धन सिंह के नेतृत्व मे CISF कंपनी एवं पुलिस जवानों द्वारा सेवंत्री कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया तथा मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च बस स्टैंड ,मंदिर चौक, बाजार चौक ,विद्यालय के रास्ते सहित होकर पुनः बस स्टैंड पहुंचा । CISF कंपनी एवं पुलिस जवान के अलावा आसूचना अधिकारी जेठाराम, चालक कांस्टेबल सुरेश सारस्वत, महेंद्र कुमार सहित जवान मौजूद थे
