गुमानपुरा, देचू | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमानपुरा के विद्यार्थियों ने 12वीं कला वर्ग में बेहतरीन परिणाम दिया। प्रेम कंवर पुत्री श्री नरपत सिंह जिन्होंने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचायत समिति स्तर पर श्रेष्ठ परिणाम दिया । लीला पुत्री श्री खेताराम 91.40 प्रतिशत, अनीता पुत्री श्री ओमप्रकाश 90.80 प्रतिशत, लालाराम पुत्र श्री जोगाराम 89.80 प्रतिशत, संतु पुत्री श्री इंद्रा राम 88.60 प्रतिशत, विमला पुत्री श्री जबराराम 87.20 प्रतिशत तथा स्वरूप सिंह पुत्र श्री घेवर सिंह ने 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तथा कक्षा के सभी 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के निदेशक एवं गुमानपुरा सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण राम कुमावत ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा माला पहनाकर स्वागत किया । उन्होंने बताया कि यह विद्यालय ग्रामीण परिवेश में होते हुए निरंतर प्रगति कर रहा है और बेहतरीन परिणाम दे रहा है । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक बंधुओ ने भी विद्यार्थियों और उनके परिवारजन को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके सफल भविष्य की कामना की
निरंतर मेहनत और लगन ही सफलता का पर्याय कुमावत
Leave a comment
