मकराना रिपोर्टर, अब्दुल सलाम
मकराना शहर के गौड़ाबास चौक में सुबह 7 बजे असामाजिक तत्वों ने दिन दहाड़े एक राहगीर परमेश्वर सेन पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, राहगीर ने पास में ही स्थित एक दुकान में जाकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद परिजन वहां पहुंचे और घायल परमेश्वर को राजकीय चिकित्सालय मकराना ले गए। घायल परमेश्वर के सिर में गंभीर चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। घटना का एक वीडियो भी वायरल होने के बाद पूरे कस्बे में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इक्कठी हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार सोनी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को सूझ बूझ से समझाइश कर मामला शांत किया । जिससे शहर का अमन चैन बना रह सके । घटना की जानकारी मिलते ही मकराना के पूर्व विधायक श्री राम भींचर, पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने डीवाईएसपी एवं थानाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा ! प्रार्थी सर्वेश्वर पुत्र सत्यनारायण निवासी चौखड़ा की गली गौड़ा बास मकराना ने बताया कि कि मेरा भाई परमेश्वर हमेशा की तरह सुबह करीब 7 बजे किशनगढ़ नोकरी पर जाने के लिये पेदल बस स्टेण्ड जा रहा था गौड़ा बास पहुँचा तब अज्ञात व्यक्ति ने भाई का रास्ता रोक कर हथोड़े से मारपीट की
घटना का विडियो वायरल हो रखा है जिसमे वारदात में काम मे लिया गया हथोडा भी मौके पर पड़ा है।
