जालोर
लोकसभा चुनाव के संबंध में आज रविवार को राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जालोर जिले के प्रवास पर रहेगें, जिसमें जालोर विधानसभा क्षेत्र के आकोली ग्राम में करीब 12 बजे लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करेगें एवं करीब 2 बजे होटेल विजय पेरेडाइज में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठजनों से चुनावी चर्चा करेगें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जालोर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेगें जिसमें जालोर विधानसभा के आकोली गांव में आयोजित आमसभा सहित प्रबुद्धजन सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ चुनाव संबंधित चर्चाएं करेगे
