हितेश गुप्ता (रानी)
रानी-राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश स्तर पर उपशाखा रानी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सिंह चंपावत व मंत्री मगाराम सोलंकी के सानिध्य में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम रानी उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्ग के स्थानांतरण खोलने सभी संवर्ग की पदोन्नति करने,वेतन विसंगति निवारण एवं सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने सहित विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग की गई।इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य
महेंद्र सिंह महेचा,प्रताप सिंह,दिलीप सिंह चारण,चंदन सिंह राजपुरोहित उपशाखा कार्यकारिणी सदस्य लच्छाराम परिहार अमित आचार्य,मांगीलाल दहिया,खेमाराम पवार,लालाराम,शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र वैष्णव,भंवरलाल परिहार, शेष कुमार सांवलेचा, मोतीलाल मेवाड़ा, भरत कुमार, दिलीप सिंह राजपुरोहित, महेंद्र सिंह भाटी,युवराज सिंह ऋतुराज चारण, सुरेश प्रजापत, गिरधारी लाल सहित कई प्रबुद्ध शिक्षक उपस्थित रहे।
