Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निंबाहेड़ा विधानसभा में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
राज्य-शहर

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निंबाहेड़ा विधानसभा में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/03/27 at 5:44 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

लोकसभा आम चुनाव-2024

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निंबाहेड़ा विधानसभा में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

निंबाहेड़ा। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत् निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में समस्त निर्वाचन कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, अंतर-राज्य सीमाओं पर निगरानी, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान एवं सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता, मतदान केंद्रों का प्रबंधन, मतदाता सूची को अद्यतन करने, एफएसटी – एसएसटी के कार्यों, एपिक कार्ड वितरण, वेब कास्टिंग, चुनाव दिवस की तैयारी आदि की समीक्षा की गई और आवश्यकता दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के अधिकारियों से अब तक की गई कार्यवाही और चुनाव आयोग के विभिन्न नवीनतम दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर वहां पर शौचालय, पानी, बिजली, छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करें कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी विकास पंचोली व छोटी सादड़ी उपखंड अधिकारी प्रवीण मीणा ने जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को विधानसभा में चुनाव की तैयारियों से अवगत करवाया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक, सीओ, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित संबंधित विधानसभा के विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Rajasthan Darshan March 27, 2024 March 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026