शिक्षक वही हैं जो बच्चों को शिखर तक ले जाएं – डॉ मेघवाल
भास्कर न्यूज जालोर/ उम्मेदाबाद ।
निजी विद्यालय संघ जिला जालोर ब्लॉक सायला की ओर से शनिवार को संगम रिसोर्ट उम्मेदाबाद में शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरआत की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुंबाराम चौधरी सांसद जालौर सिरोही ने संबोधित करते हुए कहा कि निजी विद्यालयों के सरंक्षण के लिए तत्पर है। वशिष्ठ अतिथि भैराराम चौधरी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की शिक्षक गुणवता परक शिक्षा के साथ दे बच्चों को संस्कार की बात की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्रसिंह बालावत जालोर ने कहा कि शिक्षकों की महत्ता और चुनौतियों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा- शिक्षक राष्ट्र की धुरी होते हैं। देश के भविष्य को सुधारने का जिम्मा शिक्षकों पर ही होता है। एडीईओ मोहनलाल प्रतिहार ने बताया की समय पर आरटीई की पुनर्भरण की राशि मिल सके। महेंद्रसिंह कर्णावत प्रदेश अध्यक्ष ईशा ने बताया की आरटीई फीस एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टर मंजू मेघवाल प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा ने बताया कि शिक्षक वही हैं जो बच्चों को शिखर तक ले जाएं व बच्चों को संस्कार दे। इसी प्रकार भंवरलाल मेघवाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस जालौर भंवरलाल परमार सीबीईओ सायला,किस्तूराराम बामनिया सीबीईओ जालौर, विनेश कुमार प्रदेश सचिव ईशा नागौर, रमेश खोखर एसीबीईओ जालौर, गणपतसिंह बगेडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष उम्मेदाबाद, आदि ने अपने विचार व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष हरिश त्रिवेदी ने जिला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ब्लॉक अध्यक्ष मानाराम परमार ने सभी अतिथियों व संचालकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवाराम सुथार ने किया। इस अवसर पर नैनमल लखारा भाजपा मंडल अध्यक्ष, ढोमी देवी प्रधान सायला, दीपसिंह धनानी पूर्व अध्यक्ष कृषि मंडी जालौर, मंसाराम चौधरी जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र दवे ब्लॉक अध्यक्ष आहोर, दलपत सांफाडा, नरेंद्र गर्ग, अर्जुनधांधल, दिनेश जीनगर, केएन भाटी जालोर समेत जिले के निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे
