जयपुर द्वितीय, 14 नवंबर। गुरूवार, 14 नवम्बर को जिले के चिकित्सा संस्थानों में “विश्व मधुमेह दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर जांच कैम्पों का आयोजन कर 30 व अधिक उम्र के व्यक्तियों की शूगर, हृदय रोग व उच्च रक्तचाप की जांच की गई। साथ ही उन्हे स्वस्थ जीवनचर्या के विषय मे जागरुक किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि विश्वभर में 14 नवंबर को विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस मनाया जाता है। “Diabetes and well-being” थीम पर आयोजित हुए विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के चिकित्सा संस्थानों मे शिविर लगाकर आमजन की शूगर, हृदय रोग व उच्च रक्तचाप की जांच की गई। साथ ही चिकित्सा स्टाफ द्वारा उन्हे स्वस्थ रहने के गुर बताते हुए संतुलित दिनचर्या का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि “विश्व मधुमेह दिवस” पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मधुमेह रोग की जानकारी देने के साथ इससे बचाव व उपचार के प्रति जागरुक किया। इस दौरान पम्पलेट, हैण्डआउट्स वितरण, स्कूल व कॉलेजों मे वाद विवाद प्रतियोगिता व संगोष्ठी जैसी गतिविधियां आयोजित की गई।
