जयपुर के शिशु एवम बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक शर्मा को उनके वाराणसी प्रवास के दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आमंत्रित किया। डॉक्टर विवेक ने वार्षिक न्यूज लेटर का विमोचन किया। विद्यापीठ के डीन डॉक्टर प्रोफेसर मदन मोहन वर्मा,प्रोफेसर आलोक शुक्ला , प्रोफेसर आरिफ एवम समस्त फैकल्टी उपस्थित रही। प्रोफेसर वर्मा ने डॉक्टर शर्मा के वंचित बच्चो के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
