भगवान लाल रेगर निंबाहेड़ा
निंबाहेड़ा।भारत रत्न एवं मिसाइलमैन डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति (भारत)की दसवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में डॉ.कलाम एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित 5 दिवसीय विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को नगर के परिणय रिसॉर्ट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
डॉ.कलाम सोसायटी संस्थापक अशरफ मेव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में वर्ष 2025 में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 93 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी।समारोह के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा डॉ.कलाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वायपीएस आईटीआई के लोकेश सेन ने किया।
समारोह में पूर्व विधायक अशोक नवलखा यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य केएल जोशी, पुष्कर सोनी, आशीष टांक,सोसायटी के संरक्षक डॉ.जे.एम.जैन,समाजसेवी कमलेश ढेलावत, प्रदीप मोदी, वसीम खान आदि अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ.कलाम सोसायटी के अध्यक्ष भेरूलाल टांक,उपाध्यक्ष तालिब अहमद,सचिव अशरफ मेव,प्रतिभा सम्मान समारोह संयोजक दशरथ कुमार टांक, सहसचिव मजहर हबीब,प्रवक्ता शकील अहमद,फिरोज खान,भोपाल सिंह बोडाना, हिमांशु बैरवा,मोहम्मद अली,देव जैसवानी,विकास गायरी आदि सहित निंबाहेड़ा तहसील क्षेत्र के 93 विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
