भारतीय मसीह समाज द्वारा पुनरुत्थान दिवस एवं नागरिक सम्मान समारोह में हुआ सम्मान
जयपुर। भारतीय मसीह समाज द्वारा प्रताप मैरिज गार्डन गांधी पथ पर पुनरुत्थान दिवस एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक शर्मा का चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए साथ ही भारतीय मसीह समाज के संस्थापक आचार्य विकास मसीह, प्रदेश अध्यक्ष पा. प्रतीक विमल, प्रदेश महासचिव भाई जॉन रोबिनसन द्वारा सभी सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशासनिक पत्र एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एस.सी गणेशिया प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं जयपुर मैराथन संरक्षक, डॉ मधुसूदन दाधीच सीनियर आईएएस गुजरात एवं वी.एस रावत अध्यक्ष रावत ग्रुप आफ कॉलेज आदि लोग उपस्थित थे
