भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से डॉक्टर जीशान निवासी आदर्श नगर, घाटगेट का हज असिस्टेंट ड्यूटी में चयन हुआ ।
डॉ. जीशान की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार ने इनका चयन खादिमल हुज्जाज में किया है। तीन महीने हाजियों की देखभाल कर अपनी सेवाएं सऊदी अरब में देंगे। डॉ. जीशान के पिता असगर अली रिटायर्ड तहसीलदार ने बताया की जीशान को प्रशिक्षण को दिल्ली बुलाया गया था। डॉ. जीशान राजस्थान पुलिस में सीनियर मेडिकल अधिकारी के रूप में पुलिस अकादमी जयपुर में वर्ष 2014 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
