पुलिस ने हुलिया बदल रेकी कर आरोपी को पकड़ा
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में छः साल से फरार वांछित बहरोड़ निवासी एक आरोपी अनिल पुत्र बेगराज ब्राहम्मण 48 वर्ष को गिरफ्तार किया ।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बहरोड़ में हुलिया बदल कर रेकी की।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि छः वर्ष पूर्व कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान 80 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा पकड़ा था। जिसमें वांछित आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा के सुपरविजन मे एएसआई सूरज कुमार व पुलिस जाप्ता कानि. जगदीश, राकेश व विरेन्द्र सिह द्वारा सुचना संकलन कर आरोपी अनिल पुत्र बेगराज ब्राहम्मण को बहरोड से डिटेन कर गिरफतार किया जाकर न्यायालय से पी सी रिमाण्ड प्राप्त किया गया।
मादक पदार्थों की तस्करी में 06 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment
