डंपर और वोल्वों मशीन खुर्द बुर्द मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार
अनुसंधान अधिकारी धुड़ाराम की सराहनीय भूमिका
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने डंपर और वोल्वो मशीन खुर्द बुर्द मामले में एक और आरोपी धनराज सेन पिता सोहन लाल सेन जाती सेन उम्र 37 साल निवासी मोतीपुरा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।
उक्त मामले में 5 अप्रैल को एक अभियुक्त भुपेन्द्र सिहं को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 1 मार्च 2023 को फरियादीया श्रीमती तेहसीन कॉसर पत्नी निवासी अटल नगर निम्बाहेड़ा की गुलामुदीन उर्फ बन्नु पिता ऐनुदीन जाति मुसलमान आयु 34 साल निवासी 2 / बी / 4 छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर कोटा वगैरा के खिलाफ दो डंपर वह एक वोल्वो मशीन खुर्द बुद्ध करने की रिपोर्ट पर सहायक उप निरीक्षक धुड़ाराम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है । कोतवाली थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा द्वारा अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक धुड़ाराम के नेतृत्व में एक गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन के आधार पर 8 अप्रैल को प्रकरण के वांछित आरोपी धनराज सेन पिता सोहन लाल सेन को गुल मण्डी भीलवाड़ा से डिटेन कर मामले में पुछताछ की गई। अभियुक्त के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।
अब तक के अनुसंधान से यह पाया कि फरियादीया के दो डंपर एक वोल्वो मशीन आरोपी गुलामुदीन उर्फ बन्नु ने तीनों वाहनों की बकाया किश्ते समय पर जमा नहीं करवाकर उक्त वाहनों में से 2 वाहनों के रूपये प्राप्त कर अन्य को सिपूर्द कर दिये तथा एक डम्फर को खुर्द बुर्द करने की नियत से गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नम्बर / चेचिस नम्बर बदलकर उक्त वाहन को अपने परिचत भुपेन्द्र सिहं चौहान के नाम फाइनेन्स करवाकर राशि आपस में बाँट ली थी अभियुक्त धनराज सेन द्वारा डंपर की फर्जी आर.सी. तैयार करवाने एवम यश बेक से फर्जी तरीके से फाईनेन्स करवाया एवं प्राप्त राशि में से 9 लाख पचास हजार रूपये खुद ने रख लिए । मामले में वांछित आरोपी गुलामुदीन उर्फ बन्नु व संदिग्ध सुरजीत सिंह, महावीर पण्डित की तलाश कर वाहनों के मामले में अनुसंधान करना शेष है।
कार्रवाई में अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक धुड़ाराम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस टीम में कोतवाली थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा,
सहायक उप निरीक्षक धुड़ाराम,कानि. राकेश, अशोक, मुखराम, मदन, राजकुमार सोनी साईबर सैल चित्तौडगढ आदि शामिल रहे।
डंपर और वोल्वों मशीन खुर्द बुर्द मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार
Leave a comment
