प्रशासन के आश्वासन के बाद शुरू हुआ शिक्षण कार्य
निंबाहेड़ा। निकटवर्ती गांव सेमलिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सोमवार को आक्रोशित हो गए और विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया इस दौरान कई ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया।
ताला लगाने की सूचना पर कोतवाली थाने से सहायक उप निरीक्षक धूड़ाराम मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाते हुए ग्रामीणों एवं छात्रों से समझाइस की।

इधर प्रशासन की ओर से तहसीलदार गोपाल बंजारा सहित हल्का पटवारी आदि मौके पर पहुंचे एवँ खेल मैदान का मौका निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों एवं ग्रामीणों को आश्वत किया कि 7 दिन में खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा।
अधिकारियों की समझाइस पर छात्र एवं ग्रामीण मान गए तत्पश्चात विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ।
विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली कि लगभग 8 बीघा के खेल मैदान में एक तिहाई खेल मैदान पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर रखा है। इस कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेल मैदान पर क्रीड़ा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
