Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन काशी के तर्ज पर हुई भगवान परशुराम की महाआरती रहा मुख्य आकर्षण केंद्र
राज्य-शहर

ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन काशी के तर्ज पर हुई भगवान परशुराम की महाआरती रहा मुख्य आकर्षण केंद्र

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/06/03 at 5:14 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

कठूमर। श्री ब्राह्मण समाज कठूमर द्वारा रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। समाज के विकास भारद्वाज ने बताया कि जीवन धारा ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर हुआ जिसमें 109 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तवीरो को डोनर कार्ड,उपहार और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। ई एन टी विशेषज्ञ डॉ भास्कर मिश्रा,यूरोलॉजिस्ट डॉ चंद्रशेखर शर्मा,अस्थमा दमा विशेषज्ञ डॉ कपिल भारद्वाज, डॉ नरेंद्र कौशिक ने लगभग 70 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श उपलब्ध कराया। समाज के रिमांशू शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन किया। होद वाली बगीची से सांय 5 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा को थानाधिकारी संजय शर्मा,आकाश मिश्रा,गोपेश भारद्वाज,शिवचरण सोती,कैलाश पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। जनुथरियां मोहल्ला, मैन बाजार,अहिंसा सर्किल,अंबेडकर पार्क से होती हुई शोभायात्रा लक्ष्मी मैरिज गार्डन पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अघोरी और काली मां की झांकी सहित कुल 9 झांकी,4 डी जे, 1 बग्गी और 5 घोड़िया थी। शोभायात्रा का जगह जगह जलपान और पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अहिंसा सर्किल पर काशी की तर्ज पर महाआरती का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। 32 फूट की स्टेज पर करीब 15 मिनट भगवान परशुराम की काशी की तर्ज पर सामूहिक आरती की गई। जिसमे विद्वान पंडितो ने भाग लिया। ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। सामूहिक आरती में हजारों की संख्या में सर्वसमाज ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित धर्मवीर,जिलाध्यक्ष विशंभर दयाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा,पंडित पीयूष जाडला,गोपेश भारद्वाज,तहसीलदार आर के यादव,थानाधिकारी संजय शर्मा, बहतुकला थानाधिकारी धीरेंद्र गुर्जर,पंकज कटारा एवम् खेड़ली,नगर,लक्ष्मणगढ़, व कठूमर सहित आस पास के गांवो के विप्र बंधु उपस्थित रहे। लक्ष्मी मैरिज गार्डन पर आयोजित अतिथि सम्मान समारोह में अतिथियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन करने के लिए श्री ब्राह्मण समाज कठूमर के युवाओं की तारीफ कर मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में अतिथियों को अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव गोपेश भारद्वाज ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विकास भारद्वाज, रिमांशु शर्मा,सतीश पाराशर,मधुर,सचिन सोती,दीपक,लोकेश शर्मा,प्रदीप पाराशर,हितेश पाराशर,भूपेश चौबे,साक्षी गोपाल,नरेश चौबे,राकेश पंडित सहित स्वयंसेवक ने कार्य संभाला।

Rajasthan Darshan June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026