बाड़मेर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के जन्मदिन पर शुक्रवार को जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। उनके समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता मैराथन दौड़, रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे है। इसमें मंत्री के.के विश्नोई, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, विधायक आदूराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, पूर्व जिलाध्याक्ष दिलीप पालीवाल शरीक होंगे।
जन्मदिन पर स्वरूप सिंह खारा नागणेची माता गढ़ मंदिर, चंचल प्राग मठ, हमीरपुरा और गंगापुरी मथ दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। वहीं गोपाल गौशला में हरा चारा व गुड़ वितरण किया जाएगा। मूक बधिर छात्रावास में बच्चों के साथ नाश्ता और बच्चों के बेड, पानी कैंपर वितरण करेंगे। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक माधव वृंदावन रिसोर्ट सफेद आकड़ा महाबार में रक्तदान शिविर और दिव्यागजन व्हील चेयर वितरण की जाएगी। साथ ही 1001 पौधोरोपण कुबड़ माता मंदिर बालेरा में करेंगे।
