Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » पूर्व मंत्री आंजना ने कासोद गांव गैस लीक मामले में पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
राज्य-शहर

पूर्व मंत्री आंजना ने कासोद गांव गैस लीक मामले में पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/08/24 at 6:34 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

पशुधन हानि, फसल खराबे इत्यादि की गिरदावरी करवा मुआवजा देने हेतु जिला कलेक्टर से की चर्चा
निम्बाहेड़ा। नगरपालिका क्षेत्र में स्थित कासोद गांव में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से हुए गैस रिसाव के कारण नुकसान की गिरदावरी करवा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, साथ ही चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता की।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि गत दिनों नगरपालिका क्षेत्र के कासोद गांव में स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से हुए क्लोरीन गैस के रिसाव में ग्रामवासियों को भारी आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक क्षति हुई है। वार्ड 13 पार्षद खेमराज मेघवाल एवं वार्ड 14 पार्षद राजू भील के साथ कासोद गांव के वरिष्ठजनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आकर उक्त घटना की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें सामने आया कि उक्त घटना में किसानों की तीन गाय, एक भैंस की मृत्यु हुई है। साथ ही प्लांट के आसपास स्थित खेतों में क्लोरीन गैस फैल जाने से फसल खराब होना भी सामने आया है, कई पीड़ितों को अभी तक सांस लेने में समस्या हो रही है जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में भय का माहौल है।
पूर्व मंत्री आंजना ने ग्रामवासियों की पीड़ा एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा, साथ ही चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता की जिसमें आंजना ने पशुधन हानि एवं फसल खराबे की तुरंत गिरदावरी करवा उचित मुआवजे का ऐलान करवाने का निवेदन किया ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके। साथ ही कल शुक्रवार को ग्रामवासियों द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर उक्त ट्रीटमेंट प्लांट को आबादी से दूर स्थापित करने की भी मांग की थी इस हेतु भी आंजना ने जिला कलेक्टर से इस संदर्भ में राज्य सरकार से चर्चा कर प्लांट को अन्यत्र स्थापित करने का निवेदन किया ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना एवं संभावित जनहानि को रोका जा सके।

Rajasthan Darshan August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026