भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर, अटल प्रदर्शनी का किया शुभांरभ।
श्रद्धेय अटलजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं – जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली
जालोर
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर जालोर भाजपा द्वारा जालोर जिला मुख्यालय पर अटल प्रदर्शनी का शुभारंभ कर, अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजली अर्पित की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजली अर्पित कर, अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया एवं अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का स्मरण किया गया।
राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक (केबिनेट मंत्री) एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया की अटलजी का जीवन विभिन्न संकटों से भरा हुआ था, लेकिन लक्ष्य अटल और राष्ट्रहीत के संकल्प दृढ होने के कारण ही उन्होने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
जालोर सांचौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की आज हम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एक महान नेता, कुशल वक्ता और कवि, अटल जी का योगदान भारतीय राजनीति और समाज में अमिट रहेगा। उनकी नेतृत्व क्षमता ने भारत को हर दिशा में मजबूती दी। वाजपेयी जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक सच्चे राष्ट्र निर्माता थे, जिन्होंने हमेशा देशहित को सर्वाेपरि माना।

संगठन पर्व के जिला मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णू चेतानी ने बताया की अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में देश में सुख-शांति एवं विकास की गति को बढावा मिला, जिसके कारण सुशासन स्थापित हुआ और इसी कारण आज हम सभी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंति को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं भीनमाल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने बताया की जालोर जिला मुख्यालय पर संचालित अटल प्रदर्शनी में उनके जीवन बहुत सरलता से दिखाया गया हैं, जिससे प्रेरणा लेकर, हमें भी संगठन और राष्ट्र को और मजबूती देनी चाहिए।

इस दौरान राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक (केबिनेट मंत्री) एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर सांचौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, संगठन पर्व के जिला मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णू चेतानी, राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं भीनमाल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड, पुखराज राजपुरोहित, मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, मंजू सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगलसिंह सिराणा, दीपसिंह धनानी, लालसिहं राजपुरोहित गोविन्दला, डिम्पसिंह चौहान, भूरसिंह देवकी, मुकेश राजपुराोहित सांकरणा, महेन्द्र मुणौत, नाथूसिंह तिखी, पहाडसिंह राव, दिलीप सोलंकी, उर्मिला दर्जी, संजय बोराणा, रवि सोलंकी, दिनेश महावर, रतन सुथार, भेरूसिंह गुर्जर, महेश भट्ट, दिनेश बारोठ, गीता मीणा, गीता बारोठ, मेथीदेवी घांची, सुरेश सुन्देशा, छगनलाल सुथार, हेमेन्द्रसिंह बगेडिया, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
