जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया की प्रकोष्ठ की ओर से जोधपुर में दिनांक 17 नवंबर को बी एम लॉ कॉलज सरदारपुरा जोधपुर में अधिवक्ताओ को सहायक लोक अभियोजक अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा गाइड पाठ्य पुस्तक का निशुल्क वितरण किया जायेगा। व परीक्षा की तैयारी के लिये कार्यशाला का आयोजन भी किया जायेगा! कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन श्रीमान रणजीत जोशी सदस्य बार कोंसिल ऑफ़ राजस्थान व पूर्व अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गुरु गोविन्द कल्ला द्वारा किया गया! निशुल्क गाइड पुस्तक के लिये पंजीयन की अंतिम तिथि 16 नवंबर 24 है!
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सुनील ओझा, आनंद प्रकाश कल्ला, अंकित पुरोहित, अविनाश मुथा, महेश जोशी, घनश्याम सारस्वत, जियाराम विश्नोई, आशीष पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण 17 नवंबर को।
Leave a comment
