कर्नाटक के तुमकुर जिले की कुनीगल तालुक के दोड्डा मद्दूर गांव की सरकारी उच्च प्राथमिक पाठशाला एवं प्रोढ़शाला में दिनांक 22 जुलाई को चेत बंदे पत्रिका की ओर से 250 विद्यार्थियों को नोट बुक व लेखन सामग्री का वितरण किया गया है। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक श्री प्रेमकिशोर बर्फा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या दान श्रेष्ठ दान है। पत्रिका समय समय पर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु विभिन्न प्रकार के आयोजन करती है। शिक्षा ही जीवन को महान बनाती है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के द्वारा अपने लक्ष्य तक पहुंचने का पुरजोर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर शाला के शिक्षकगण एवं गांव के गणमान्य नागरिक, चेत बंदे पत्रिका के पूर्व व्यवस्थापक श्री भंवरलाल हांबड उपस्थित रहे
