निंबाहेड़ा । निंबाहेड़ा में पुलिस ने ताश पत्ती पर दांव लगा कर जुआ सट्टा खेलते हुए 6 अभियुक्तों अभय जैन पिता मनोहर लाल जैन जाति जैन उम्र 36 साल निवासी आजाद चौक, जयकिशन पिता मोहन लाल जाति सिन्धी उम्र 27 साल निवासी आर.के कालोनी, विकास आडवानी पिता राजेन्द्र प्रसाद आडवानी जाति सिन्धी उम्र 32 साल निवासी राजीव चौक, अक्षय जैन पिता सुरेन्द्र जैन जाति जैन उम्र 30 साल निवासी आदर्श कालोनी, कमलेश कुमार पिता भादरमल जाति जैन उम्र 45 साल निवासी अशोक विहार , प्रकाश जैन पिता सागर मल जैन जाति जैन निवासी अशोक विहार निम्बाहेडा को गिरफतार कर जुआ राशि 1 लाख 90 हजार से अधिक रूपए जब्त किये ।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 1 सितंबर की रात्री विशेष सुचना मिली कि प्रकाश जैन पिता सागर मल जैन निवासी मकान नम्बर 19 अशोक विहार निम्बाहेडा मेे स्थित दो मंजिला मकान में दुसरी मंजिल पर स्थित हॉल में ताश पति पर दांव लगा जुआ सट्टा मकान मालिक प्रकाश जैन द्वारा चलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं उप निरीक्षक धर्मराज थानाधिकारी पुलिस थाना चन्देरिया, मय जाप्ता एंव मुनेन्द्र सिंह कानि. जिला विशेष शाखा चित्तौडगढ एवं कोतवाली थाना निंबाहेड़ा के पुलिस जाप्ते की उपस्थिति में मकान की तलाशी नियमानुसार ली गई तो मकान के उपर बने कमरे मे उपरोक्त 6 अभियुक्त ताश के पत्तो पर दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए जिन्हें पुलिस द्वारा अदम अदायगी जमानत के गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ राशि 1,90,130 रूपये व ताश के पत्ते को जप्त किया गया।
मामले का कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मराज थानाधिकारी चन्देरिया, विजय कानि. ,रवि कानि., रणजीत कानि., ज्ञानप्रकाश कानि. ,मुनेद्र कानि. ,चैनाराम कानि. जितेन्द्र कुमार कानि., हितेश कानि. आदि शामिल रहे
ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्त गिरफ्तार 1,90,130 रूपये जब्त
Leave a comment
