गीता को रीच मीडिया फेलोशिप
जयपुर। वरिष्ठ पत्रकार गीता यादव को रीच, चेन्नई की ओर से रीच मीडिया फेलोशिप -2024 के लिए चुना गया है। इसके तहत उन्हें कैंसर विषय पर काम करने के लिए फेलोशिप दी जाएगी। गीता को चेन्नई में ट्रेनिंग लेने के बाद राजस्थान में तीन महीने में रिसर्च वर्क पूरा करना होगा। यह फेलोशिप देश के कुल 16 पत्रकारों को दी जा रही है। इसमें राजस्थान से एकमात्र गीता का चयन हुआ है।
