लड़कियों का रोड पर चलना हो गया मुश्किल कोंडवा से खबर
पुणे शहर में सड़क से जा रही महिला के साथ दुर्व्यवहार कर छेड़छाड़ करने की घटना दिन व दिन बढ़ती जा रही है. कोंढवा परिसर की सड़क से पैदल जा रही महिला को अश्लील तरीके से स्पर्श कर छेड़छाड़ करने की घटना शनिवार 23 मार्च की रात 8 से 9 बजे के दौरान कोंढवा परिसर के भगवा चौक में हुई. इस मामले में कोंढवा पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
इस मामले में कोंढवा बुद्रुक में रहने वाली 26 वर्षीय विवाहित महिला ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर टिंकु कुमार सिंह (पता मालूम नहीं) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354(ड) के तहत केस दर्ज किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला शनिवार की रात घर का सामान खरीदने के लिए सास और दो बच्चो के साथ भगवा चौक गई थी. सामान खरीद कर जा रही थी तभी आरोपी ने महिला को अश्लील तरीके से स्पर्श कर स्त्री मन में लज्जा पैदा करने वाला कृत्य किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन थोरात कर रहे है.
.
.
दिनेश जेठाराम परमार
संवाददाता पुणे
जिला पुणे महाराष्ट्र
