देसूरी। देसूरी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सिंदरली में सरपंच कानाराम मेघवाल की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाली राजस्थान के तहत पौधारोपण भी किया गया साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। हर घर नल योजना के तहत घर में लगे नलों की जानकारी ली गई साथ ही जिस वार्ड में पानी उचित मात्रा में नहीं आ रहा है उसके लिए विस्तृत योजना बनाई गई साथी सरकार के द्वारा स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने के लिए योजना बनाई गई। राजस्थान सरकार की हरियाली राजस्थान योजना के तहत हर घर पेड़ लगाने की योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी कार्यालय में पौधारोपण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बारिश के मौसम में अनचाही बीमारियों से बचाना तथा अपने स्वास्थ्य के रखरखाव की उपयुक्त जानकारी दी गई। ग्राम सभा के आयोजन में कानाराम मेघवाल सरपंच, अचल सिंह सोलंकी ग्राम सचिव, अविनाश कुमार कनिष्ठ सहायक, महेंद्र सिंह इंदा पटवारी, वार्ड पंच, सुरेश कुमार, हनुमान सिंह, कमलेश सिंह आदि ग्राम वासी उपस्थित थे

