Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » बड़ी लापरवाही नजर आई पुणे के अस्पताल में जा सकती थी दो मरीजों की जान
राज्य-शहर

बड़ी लापरवाही नजर आई पुणे के अस्पताल में जा सकती थी दो मरीजों की जान

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/03/30 at 6:08 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

पुणे के एक अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पुणे के औंध अस्पताल में दो मरीजों के ब्लड बैग की अदला-बदली होने से उनकी स्थिति बिगड़ गई. दोनों मरीजों को गलत ब्लड चढ़ा दिया गया.

इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टरों की निगरानी में दोनों मरीजों का इलाज जारी है. ब्लड चढ़ाने के दौरान मरीज ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ की गलती सामने आई.

दरअसल, शनिवार (23 मार्च) को पुणे के औंध सिविल अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक सहित दो मरीजों को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ा दिया गया, जिससे दोनों मरीज आईसीयू में पहुंच गए. दोनों एक दूसरे के बगल वाले बिस्तर पर इलाज करा रहे थे, लेकिन नर्स की लापरवाही की वजह से दोनों के ब्लड बैग बदल गए और गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया गया.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों में कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं हुई और वे निगरानी में हैं. जानकारी के मुताबिक दो मरीजों में से एक एनीमिया से पीड़ित (70+) और दूसरा (54) पेट और अंगों में सूजन को लेकर भर्ती कराया गया था. दोनों को ब्लड चढ़ाने की सलाह दी गई थी. अस्पताल ने कहा कि एक का ब्लड ग्रुप B+ है, जबकि दूसरे का A+ है. गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए, औंध सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. नागनाथ येमपल्ले ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के मरीज ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके तुरंत बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन रोक दिया गया.

नर्स को छुट्टी पर भेजा गया

प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोगी को प्रतिरक्षा बढ़ाने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सिफारिश की गई थी. इलाज करने वाले डॉक्टर ने दोनों रोगियों की अच्छी तरह से जांच की और रक्त चढ़ाने से पहले उनके ब्लड ग्रुप का भी उल्लेख किया. रोगियों की देखभाल करने वाली नर्स ने ब्लड चढ़ाने के समय गलती से ब्लड की थैलियां बदल दीं. सिविल सर्जन ने कहा कि हालांकि, इसकी वजह से दोनों मरीजों में कोई बड़ा रिएक्शन नहीं हुआ, लेकिन हम स्वीकार करते हैं कि यह एक बड़ी गलती है. हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार नर्स को छुट्टी पर भेज दिया है. घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसके आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य उप निदेशक को सौंपे जाएंगे

 

दिनेश जेठाराम परमार
पुणे जिला पुणे महाराष्ट्र

Rajasthan Darshan March 30, 2024 March 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026