Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » संतो के सानिध्य में हुआ राजकीय विद्यालय सिंदरली में नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन
राज्य-शहर

संतो के सानिध्य में हुआ राजकीय विद्यालय सिंदरली में नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/07/08 at 4:04 PM
Rajasthan Darshan
Share
5 Min Read
SHARE

धन्य है वह माता– पिता जिन्होंने इस प्रकार के भामाशाह को जन्म दिया –पुष्पेंद्र सिंह राणावत

मंदिर तो सभी बनाते हैं पर शिक्षा का मंदिर बनाना पुण्यार्थ का कार्य– ओटाराम देवासी

जयपुर, कमलेश सिंह। अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए भामाशाह जनवा चौधरी परिवार द्वारा देसूरी उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिंदरली मे दो बेटे गुलाब चौधरी व गणपत चौधरी द्वारा शिक्षा के मंदिर विद्यालय के नवीन भवन निर्माण की भूमि पूजन का समारोह आयोजित किया गया। अपने माताजी पिताजी स्वर्गीय जग्गी बाई पत्नी उदाराम चौधरी की स्मृति की याद मे नवीन भवन का शिलान्यास संतो के सानिध्य में सुबह 10 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 सूरजकुण्ड महन्त श्री अवधेशानन्द चैतन्य प्रभु, ओटाराम देवासी राज्य मंत्री, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, सरपंच कानाराम आदि के सानिध्य मे नीवं का मुहर्त किया गया। भामाशाह गुलाब चौधरी व गणपत चौधरी ने बताया कि हमारे माता पिता का एक सपना था कि हमारे गांव में भी विशाल स्कूल बने जिसके अंदर सभी समाज के और सभी वर्गों के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सके। बचपन में हमारी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण हमारे माता-पिता हमको उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं भेज सके और गांव में ही जाना पड़ता था। तब हमारे माता-पिता ने सपना देखा कि हमारे गांव का स्कूल भी इतना भव्य बने कि इसमें बाहर से लोग पढ़ने आए उनकी इसी सपने को हमने साकार करने की एक कोशिश की है ताकि गांव में भी शिक्षा की ज्योत जागृत हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओटाराम देवासी व पुष्पेंद्र सिंह राणावत में भामाशाह परिवार को साधुवाद दिया और हजारों की संख्या में ग्रामीणवासी कार्यक्रम में उपस्थित हुऐ।

 

 

सैकड़ो की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हुए संत

गोडवाड़ मण्डल संत समाज अध्यक्ष कैलाश पूरी जी, अवधेश चेतन्य जी दाता, महेंद्र सिंह जी राणावत, करुणाकरण दास, कालकानंद गिरी सुमेर जति भगाबाबा नारलाई, देवीदास जी त्यागी घाणेराव, केरा माराज, देवाराम पुजारी हिंगलाज, सुरेन्द्र नाथ सादडा, नरेश नाथ, हुकम भारती जी और कई संतों का शालिनी मिला।

यह रहे उपस्थित
ओटाराम देवासी राज्य मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत विधायक बाली, विक्रम सिंह इन्दा, प्रधान पति देसूरी, उपप्रधान देसूरी, बाली प्रधान पति सामता राम गरासिया, उपप्रधान महावीर सिंह, मंशाराम परमार, नारायण सिंह आकड़ावास, विवेक व्यास, मनोहर सिंह राव सिंदरली शंकर परिहार नायब,cbeo देसूरी, कानाराम मेघवाल सरपंच सिंदरली, शेखर मीणा सरपंच नारलाई एवं अन्य सरपंच आसपास के पंचायत की उपस्थित थे।

इनका कहना

मंदिर का निर्माण तो सभी करवाते हैं पर कुछ विरले ही होते हैं जो शिक्षा के मंदिर का निर्माण करते हैं शिक्षा के मंदिर के रूप में विद्यालय का निर्माण करना एक पुण्यार्थ के कार्य के बराबर है।

ओटाराम देवासी राज्य मंत्री राजस्थान सरकार

शिक्षा ही जीवन का आधार है अच्छी शिक्षा ही अच्छे संस्कारों को जन्म देती है। यह भामाशाह परिवार की खरी कमाई का रुपया है जो शिक्षा के मंदिर में लग रहा है। आज गोड़वाड़ की भूमि धन्य हो गई जिसमें कई संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ है। मैं भामाशाह परिवार को हृदय की गहराइयों से साधुवाद देता हूं।

पुष्पेंद्र सिंह राणावत
विधायक बाली

ठाकुर जी की कृपा से आज भामाशाह परिवार द्वारा जो शिक्षा के मंदिर का निर्माण किया गया है वह बाकी ही काबिले तारीफ है। इस कार्य से आसपास के 36 कोमो के लोगों को फायदा होगा। इस कार्य को कई पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।

महेंद्र सिंह राणावत
भोपाजी वह गादीपति श्री उज्जैनी वीर मामाजी धाम गुड़ामालानिया

शिक्षा के मंदिर का निर्माण करना बहुत ही नेक कार्य है। भामाशाह परिवार के द्वारा इस निर्माण कार्य को सालों साल और पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। इससे आसपास के गांव में शिक्षा के स्तर को सुधार जा सकता है। मॉडल भवन के निर्माण के द्वारा काफी संख्या में छात्र यहां अध्ययन कर सकेंगे।

श्री जति भगाबाबा महाराज
श्री जैकलजी आई माता धाम नारलाई

Rajasthan Darshan July 8, 2024 July 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026