Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा कार चोरी का खुलासा
राज्य-शहर

कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा कार चोरी का खुलासा

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/09/13 at 9:16 PM
Rajasthan Darshan
Share
5 Min Read
SHARE

गैरेज से चोरी की गई कार सहित गैरेज का सामान बरामद , दो अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने कार चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए गैरेज से चोरी की गई दस लाख रुपए मुल्य की कार तथा गैरेज का सामान बरामद कर दो अंतर्राज्यीय दो आरोपीयों कैलाश पिता लेहरू लाल माली उम्र 31 साल निवासी मांगरोल सूरत (गुजरात) हाल देवगढ राजसमन्द,विकास उर्फ बंटी मीणा पिता सरदार सिंह मीणा निवासी आनन्द नगर देवास (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 29 अगस्त को प्रार्थी यासीन खान द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट पर अनुसंधान सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेडा के जिम्मे किया गया।
उक्त घटना को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ते की टीम गठित की गई। टीम ने अनुसंधान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं फुटेज मे संदिग्ध दो व्यक्ति दिखने पर उनके जाने वालेे रास्ते पर ओछड़ी ,कपासन राशमी, करेडा ,आमेट ,देवगढ तक लगभग 250 से अधिक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तथा सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्तियो के फोटो मुखबिरो आदि को बताया गया लगभग 12 दिन तक पुलिस टीम ने लगाताार अभिूयक्तो की तलाष की काफी प्रयास के बाद ए.एस.आई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की सीसीटीवी फुटेज मे दिखने वाला एक आरोपी कैलाश माली हे इस पर ए.एस.आई. सूरज कुमार मय टीम द्वारा अभियूक्त कैलाश को डिटेन किया गया और पुछताछ की गई तो उसने बताया की उसने और उसके दोस्त विकास उर्फ बंटी मीणा पिता सरदार सिंह मीणा निवासी आनन्द नगर देवास (एम.पी.) ने मिलकर गैराज मे रखे हुये अन्य किमती सामान चोरी कर ले गये थे। इस पर विकास मीणा को डिटेन कर पुछताछ की गई तो उसने भी अपराध करना कबुल किया इस पर दोनो गिरफता कर अनुसंधान किया गया। अभियूक्त कैलाश माली की सूचना पर चोरी हुआ सामान करीब 2 लाख रूपये का एक कार , एक बडा जैक, दो घोडी जैक,एक वैक्यूम मशीन, तीन बैट्री , दो टूल बट्टे बडे,दो टुल बट्टे छोटे बरामद किया गया। आरोपी कैलाश ने पुछताछ पर बताया कि उसकी बंटी उर्फ विकास मीणा से जान पहचान सूरत गुजरात मे रहने के दौरान एक फैक्ट्री मे साथ काम करने के दौरान हुई। ये दोनो दारू की तस्करी के लिये एक चोरी की गाडी ढुंड रहे थे ।
उक्त दोनो अभियूक्तगणो ने शराब तस्करी करने के लिये किसी चोरी की गाडी की आवश्यकता होने से देवास मध्यप्रदेश से भीलवाडा जाते वक्त दिन मे पैदल पैदल घुमकर रैकी की कि गाडीया लावारिस हालत मे या ऐसी जगह पर खडी रहती है जहा पर किसी का आस पास मकान ना हो और सूनसान हो चोरी हुये घटनास्थल की दिन मे रैकी कर ली और गैराज के अन्दर घुसने का रास्ता पता कर लिया था। अभियूक्तो ने बचने के लिये देवगढ राजसमन्द तक किसी भी टॉल नाके को क्रोस नही किया और दिन मे रैकी के दौरान अपने फोन को फ्लाईट मोड मे या स्वीच ऑफ कर रखा था ।
आरोपी कैलाश माली के खिलाफ पुलिस थाना मांगरोल जिला कामरेज सूरत गुजरात मे आधा दर्जन से अधिक चोरी नकबजनी के मामले दर्ज है। आरोपी बंटी उर्फ विकास मीणा के विरूद्व चोरी नकबजनी के 4 प्रकरण दर्ज है।
उक्त कार्यवाही मे कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के ए.एस.आई. सूरज कुमार, कानि. देवेन्द्र, विेरेन्द्र, अमित तथा साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. निर्मल, व कानि राजेश का योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी पीसी रिमाण्ड पर चल रहे है जिनसे अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों से अन्य जगहो पर एवं निम्बाहेडा मे दूसरी जगह पर हुई चोरी की वारदातो के बारे मे पुछताछ की जा रही है जिसमें भी चोरी की वारदात खुलने की सम्भावना है।

Rajasthan Darshan September 13, 2024 September 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026