Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » जयपुर में भारी बारिश ने मचाया गदर, उड़ा दिए होश, पूरा शहर हुआ पानी-पानी, घरों में कैद हुए लोग
राज्य-शहर

जयपुर में भारी बारिश ने मचाया गदर, उड़ा दिए होश, पूरा शहर हुआ पानी-पानी, घरों में कैद हुए लोग

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/08/12 at 2:37 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर. राजधानी जयपुर में हो रही भारी बारिश ने गदर मचा दिया है. मसूलाधार बारिश ने जयपुरवासियों के होश उड़ा दिए हैं. पूरे शहर का हाल बेहाल हो गया है. जयपुर में कल से शुरू हुआ बारिश का दौर अभी जारी है. रविवार को दिन में हुई जोरदार बारिश के बाद रातभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही. उसके बाद आज तड़के फिर तेज बारिश का दौर चला. लगातार हो रही बारिश से पिंकसिटी के कई इलाके जलमग्न हो रखे हैं. गुलाबीनगरी में एक पहले हुआ जलभराव का पानी उतरने से पहले ही फिर भारी बारिश हो जाने के कारण इन कई इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं.

मौसम विभाग ने आज भी जयपुर में भारी बारिश की चेतावनी दे रखी है. जयपुर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला चल रहा है. तड़के वैशाली नगर और ब्रह्मपुरी समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. इस बारिश के कारण के ब्रह्मपुरी की राजहंस कॉलोनी में सड़कों पर पानी का भारी सैलाब देखा गया. वहां घरों में 2-2 फीट तक पानी भर गया. उसके बाद से तेज बारिश का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है.

शहर में जगह-जगह जाम के हालात हो रखे हैं
बारिश के कारण जयपुर में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जयपुर शहर समेत पूरे जिले में आज स्कूलों को बंद रखा गया है. लेकिन बारिश के कारण ऑफिस समेत अन्य कार्यों के लिए बाहर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों किनारे फुटकर व्यापार करने वाले और ठेले लगाने के वाले लोग आज अपना कामकाज नहीं कर रह पा रहे हैं. सड़कों पर भरे पानी के कारण जगह-जगह जाम के हालात हो रखे हैं.

24 घंटों में करीब पांच इंच बारिश हुई बारिश
बारिश के इस रौद्र रूप को देखकर जयपुरवासी अब खौफ में आने लग गए हैं. कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है. जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में करीब पांच इंच बारिश हो चुकी है. वहां 118 मिमी बारिश दर्ज की गई है. उसके बाद से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अभी भी अगले दो-तीन घंटे जारी रहने की संभावना है. द्रव्यवती नदी में पानी उफान पर आ गया है.

आलाधिकारी ले रहे हैं पल-पल की अपडेट
जयपुर समेत प्रदेशभर में बारिश की स्थिति को आलाधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने आलाधिकारियों समेत सभी जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधिक्षकों को बारिश, बाढ़, जलभराव, तालाबों, नदियों और नालों पर खास ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं. बारिश को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आई हुई है.

 

 

 

Rajasthan Darshan August 12, 2024 August 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026